24 Oct 2026, Saturday | AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़
• पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Politics

PM मोदी की तारीफ में CM विजय ने पढ़े कसीदे, बर्थडे पर प्रधानमंत्री को यूं किया विश

PM मोदी की तारीफ में CM विजय ने पढ़े कसीदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें बर्थडे पर तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय ने उन्हें बधाई दी है। सीएम विजय के मैसेज में PM मोदी की लीडरशिप और मजबूत भारत के निर्माण के खातिर उनके प्रयासों की खुलेआम तारीफ है। इसके बाद से सियासी गलियारों में सीएम विजय के इस स्टेटमेंट की चर्चा होने लगी है और इसे केंद्र व तमिलनाडु सरकार के बीच बदलते राजनीतिक रिश्तों से जोड़कर देखा जाने लगा है।


बर्थडे विश करते समय PM मोदी की तारीफ भी कीतमिलनाडु के मुख्यमंत्री कार्यालय ने X पर सीएम विजय का मैसेज शेयर किया है। CMO तमिलनाडु ने पोस्ट किया, 'मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो एक मजबूत भारत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से नेतृत्व कर रहे हैं। मैं दिल से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।' 
निकाले जा रहे सीएम विजय के मैसेज के मायनेसीएम विजय के इस मैसेज में इस्तेमाल हुए शब्द सियासी तौर पर खास माने जा रहे हैं। विजय ने बाकी विरोधी नेताओं की तरह प्रधानमंत्री को महज औपचारिक बधाई नहीं दी, बल्कि पोस्ट में PM मोदी के साथ वाला फोटो भी शेयर किया गया। इसके अलावा, मजबूत भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री की लीडरशिप और डेडिकेशन की भी तारीफ की गई है।
विजय के सियासी तेवर में दिखा बदलावमुख्यमंत्री विजय के सियासी सफर को देखते हुए उनके इस मैसेज को उनके रुख में नरमी के रूप में भी देखा जा रहा है। चूंकि इलेक्शन से पहले विजय ने BJP को अपनी सियासी पार्टी का 'वैचारिक विरोधी' कहा था। हालांकि, सीएम बनने के बाद विजय के सियासी तेवर में व्यावहारिक बदलाव जरूर दिखा है। विजय और उनकी सरकार BJP की विचारधारा का विरोध करते हैं, लेकिन तमिलनाडु के डेवलपमेंट से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार से टकराव से बचते हैं।
संदेश में नजर आई सकारात्मक और सम्मानपूर्ण भाषाहालांकि, पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनको सीएम विजय के खास मैसेज को वैचारिक बदलाव माना जाए या विजय की सहयोग-संवाद की राजनीति कही जाए, यह तो आने वाले समय में ही मालूम होगा। बीजेपी और सीएम विजय में मतभेद बरकरार हैं, लेकिन पीएम मोदी के प्रति उनकी भाषा सकारात्मक और सम्मानपूर्ण दिखाई देती है। पीएम मोदी के बर्थडे पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भी उन्हें बधाई दी है।