24 Oct 2026, Saturday | AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़
• पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Politics

राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरोचीफ
राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनीशिव प्रकाश सिंह ने जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग कीसीतापुर। परगना हरगांव, तहसील एवं जनपद सीतापुर की ग्राम पंचायत ढोलई कलां में तैनात राजस्व लेखपाल राजेश विश्वकर्मा की कार्यशैली को लेकर मामला चर्चा में है। स्थानीय किसान सुरेश सिंह पुत्र संत बक्स सिंह ने शपथपत्र के साथ जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर को संबोधित शिकायत पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता सुरेश सिंह के अनुसार, राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज गाटा संख्या 303, रकबा 0.3720 हेक्टेयर भूमि के पूर्वी दिशा में अनुसूचित जाति की आबादी की जमीन स्थित है। किसान का कहना है कि दशकों पहले आबादी की जमीन और उनके खेत के बीच ग्राम पंचायत निधि से खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराया गया था।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त आबादी की जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर गांव के अरुण सिंह पुत्र शिव रतन सिंह ने शिकायत की थी। किसान का दावा है कि अरुण सिंह और उनके परिवार की वहां कोई जमीन नहीं है।सुरेश सिंह ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय राजस्व लेखपाल राजेश विश्वकर्मा द्वारा उनसे 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर राजस्व टीम द्वारा पैमाइश के दौरान उनके साथ कथित रूप से हाथापाई की गई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। किसान ने इन आरोपों का उल्लेख शपथपत्र के साथ अधिकारियों को सौंपे गए शिकायत पत्र में किया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और प्रशासनिक जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।इस मामले को लेकर किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि किसान की शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।शिव प्रकाश सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मामले में समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो किसान मंच धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन सीतापुर की होगी।अब देखना यह है कि जिला प्रशासन किसान की शिकायत पर क्या कदम उठाता है और जांच के बाद मामले में क्या कार्रवाई की जाती है। ज्ञानेन्द्र कुमार की खास रिपोर्ट