24 Oct 2026, Saturday | AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
Breaking News
• पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Politics

*2047 के विकसित भारत के सपने को बच्चों ने रंगों में उकेरा* *चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।* *डॉली मिश्रा,खण्ड शिक्षा अधिकारी* *सुधीर यादव,चित्तौरा, बहराइच:-* विकसित भारत एवं उत्तर-प्रदेश की थीम पर उच्च प्राथमिक विद्यालय डीहा चि

विकसित भारत की कल्पना
  1. *2047 के विकसित भारत के सपने को बच्चों ने रंगों में उकेरा*
*चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।*       *डॉली मिश्रा,खण्ड शिक्षा अधिकारी*
*सुधीर यादव,चित्तौरा, बहराइच:-* विकसित भारत एवं उत्तर-प्रदेश की थीम पर उच्च प्राथमिक विद्यालय डीहा चित्तौरा में सेवा संकल्प अभियान ‘मेरे सपनों का भारत- विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। विकासखंड की नौ न्याय पंचायतों से चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरवारी के अमरदीप ने प्रथम, कुसौर की कोमल ने द्वितीय तथा टेड़िया फकीर की अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल ने विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी डॉली मिश्रा के निर्देशन में हुआ। संयोजन,उच्च प्राथमिक विद्यालय डीहा के प्रधानाध्यापक विश्वेश्वर सिंह तथा संचालन रास्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जनपदीय मंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर विधायक सदर व पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल,खण्ड शिक्षा अधिकारी चित्तौरा डॉली मिश्रा,प्रियंका चौबे,मनोज श्रीवास्तव,विनोद त्रिपाठी,अंजलि शुक्ला,विवेक पाण्डेय सहित दर्जनों शिक्षक,अभिभावक उपस्थित रहें।