22 Nov 2026, Sunday | AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
Breaking News
• राजेश कुमार सिद्धार्थ - INDIA** **1,35,000** **47.4%** **मनीष रावत - भाजपा** **1,05,000** **36.8%** **तरुण रावत - बसपा** **30,000** **10.5%** **अन्य** **15,000** **5.3%** • सिधौली में चुनावी चर्चाओं ने पकड़ा जोर, राजेश कुमार सिद्धार्थ को लेकर समर्थकों में बढ़ा उत्साह • सिधौली विधानसभा का सामाजिक समीकरण और 2027 की सियासी हलचल • सिधौली में नंबर 1 पर राजेश कुमार सिद्धार्थ* *152 विधानसभा में सबसे ज्यादा चर्चा में - संघर्ष, SC एकता और जातीय समीकरण ने बनाया आगे* • घायल लेसर एडजुटेंट स्टॉर्क का सफल उपचार एवं पुनर्वास,उधवा झील पक्षी अभयारण्य में सुरक्षित छोड़ा गया • बहराइच जनपद की प्रमुख खबरें • राजेश कुमार सिद्धार्थ - INDIA** **1,35,000** **47.4%** **मनीष रावत - भाजपा** **1,05,000** **36.8%** **तरुण रावत - बसपा** **30,000** **10.5%** **अन्य** **15,000** **5.3%** • सिधौली में चुनावी चर्चाओं ने पकड़ा जोर, राजेश कुमार सिद्धार्थ को लेकर समर्थकों में बढ़ा उत्साह • सिधौली विधानसभा का सामाजिक समीकरण और 2027 की सियासी हलचल • सिधौली में नंबर 1 पर राजेश कुमार सिद्धार्थ* *152 विधानसभा में सबसे ज्यादा चर्चा में - संघर्ष, SC एकता और जातीय समीकरण ने बनाया आगे* • घायल लेसर एडजुटेंट स्टॉर्क का सफल उपचार एवं पुनर्वास,उधवा झील पक्षी अभयारण्य में सुरक्षित छोड़ा गया • बहराइच जनपद की प्रमुख खबरें
State

मजदूरों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए चलेगा जनजागरण अभियान:-राजकुमार यादव

ब्यूरोचीफ
मजदूरों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए चलेगा जनजागरण अभियान:-राजकुमार यादव
23 दिसंबर को सकरी गली में होगा झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) का जिला वार्षिक अधिवेशन, तैयारियों को लेकर बोरियो में हुई बैठक
बोरियो:-झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की ओर से आगामी 23 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित जिला वार्षिक अधिवेशन की सफलता को लेकर गुरुवार को बोरियो प्रखंड परिसर स्थित चबूतरे पर बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला महामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास ने की।इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव,केंद्रीय सहायक मंत्री गणेश ठाकुर एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने बताया कि आपसी विचार-विमर्श के बाद जिला वार्षिक अधिवेशन का आयोजन सकरीगली में करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अधिवेशन की सफलता के लिए अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकारों की रक्षा करना संघ की प्राथमिकता है।इसके लिए मजदूरों के बीच जनजागरण अभियान चलाया जाएगा,ताकि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। बैठक में अधिवेशन की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई।बैठक में मो सद्दाम अंसारी,पोलूस गुरुजी टुडू,राकेश महतो,रणधीर चौरसिया,मो.जावेद अख्तर,मो. जियाहुल हक,विजय यादव,बबलू रजक,बास्की यादव,भैया हसदा, अनीता देवी,शम्भु पंडित,नसीम अंसारी,अभिजीत रक्षित,पिनाकी सेन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।