🚨 सभी सम्मानित पत्रकार साथियों के लिए अति महत्वपूर्ण सूचना 🚨
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अब तक न्याय समाचार पत्र में कार्यरत समस्त जिला ब्यूरो चीफ, जिला संवाददाता, तहसील एवं ब्लॉक रिपोर्टरों से विशेष निवेदन है कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता और गरिमा बनाए रखने के लिए निम्नलिखित निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें।
1. किसी भी अन्य व्हाट्सएप ग्रुप या सोशल मीडिया ग्रुप से खबर, फोटो या वीडियो चोरी करके न भेजें।2. स्वयं मौके पर पहुंचकर ग्राउंड जीरो से खबर की कवरेज करें।3. खबर के साथ पीड़ित परिवार का बयान (वर्जन) अवश्य लें।4. संबंधित अधिकारियों का पक्ष भी जरूर शामिल करें।5. खबर के साथ वास्तविक फोटो और वीडियो भेजें। AI से बनाई गई फोटो या भ्रामक तस्वीरें न भेजें।6. पुरानी खबरों को नई बताकर बिल्कुल न भेजें।
याद रखें: आपकी मेहनत से की गई वास्तविक और निष्पक्ष ग्राउंड रिपोर्टिंग ही आपकी पहचान बनाएगी। इससे पत्रकार का भी नाम होगा और राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अब तक न्याय समाचार पत्र की प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
⚠️ विशेष चेतावनी: यदि कोई पत्रकार चोरी की गई खबर, दूसरे ग्रुप की फोटो, AI से बनाई गई भ्रामक तस्वीर या पुरानी खबर भेजता पाया गया, तो उसे बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल प्रभाव से ग्रुप से हटा दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित पत्रकार की स्वयं होगी।
हमारा उद्देश्य कॉपी-पेस्ट पत्रकारिता नहीं, बल्कि सच्ची, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता करना है।
सादर,राजेश कुमार सिद्धार्थसंपादकराष्ट्रीय हिंदी दैनिक अब तक न्याय
State
सभी सम्मानित पत्रकार साथियों के लिए अति महत्वपूर्ण सूचना