18 नवंबर को साहिबगंज में मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, आदिवासी समाज की जुटेगी भीड़:-भाजपा
एसपीटी-सीएनटी एक्ट के उल्लंघन, घुसपैठ और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा,पंचायत चुनाव में 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग
साहिबगंज:-भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने को लेकर भाजपा की ओर से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में भाजपा महामंत्री सलखु सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 18 नवंबर को सिदो-कान्हू की धरती साहिबगंज में भव्य रैली,जुलूस एवं मेला का आयोजन किया जाएगा,जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों की भागीदारी होगी।भाजपा महामंत्री सलखू सोरेन ने कहा कि वर्ष 2021 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।भाजपा आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए लगातार काम कर रही है।18 नवंबर तक अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में आदिवासी भाई-बहनों के बीच जनजातीय गौरव दिवस को लेकर प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राजनीतिक दलों ने आदिवासी समाज को केवल छलने का काम किया है।उन्होंने प्रदेश सरकार पर एसपीटी-सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर जमीन की खरीद-बिक्री कराने तथा बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाने का आरोप लगाया।जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति के रूप में आदिवासी समाज की महिला को स्थान देकर समाज को गौरवान्वित किया है।भाजपा शासनकाल में सिदो-कान्हू पार्क का निर्माण कराया गया तथा उनके वंशजों के लिए आवास की व्यवस्था की गई।उन्होंने 18 नवंबर के कार्यक्रम को आदिवासी समाज के सम्मान और एकजुटता का प्रतीक बताया।वहीं,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो ने अपने संताल परगना प्रवास के तीसरे दिन साहिबगंज पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।उन्होंने बताया कि अगले 10 दिनों के अंदर प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों सहित ओबीसी मोर्चा की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी जाएगी।मनोज महतो ने पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव मई में प्रस्तावित हैं, लेकिन अब तक सरकार ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकी है।उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द ट्रिपल टेस्ट पूरा कर ओबीसी वर्ग को आरक्षण सुनिश्चित करे और निर्धारित समय पर पंचायत चुनाव कराए।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा पंचायत चुनाव को समय पर कराने की नहीं है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी,लेकिन अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है।ओबीसी छात्रों को भी समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।उन्होंने सरकार से ओबीसी को आरक्षण का लाभ देने और विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की मांग की।साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ओबीसी मोर्चा आंदोलन करने को बाध्य होगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस मे भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव,संजय पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Politics
18 नवंबर को साहिबगंज में मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, आदिवासी समाज की जुटेगी भीड़:-भाजपा