*बन्धन मैरिज लॉन नानपारा में विधानसभा नानपारा की बैठक आयोजित*
*एसआईआर में धांधली का आरोप लगाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन*
*“वोट चोर गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के लगे नारे*
बहराइच। बन्धन मैरिज लॉन में समाजवादी पार्टी विधानसभा नानपारा की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसआईआर में हो रही कथित धांधली के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने “वोट चोर गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारे लगाए।इसके बाद मुख्य चौराहे तक जुलूस निकाला गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सोनी, महामंत्री कृपा राम यादव एडवोकेट, जिला सचिव डॉ. तनवीर खान, मुन्ना राइनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयंकर सिंह, गाज़ी इमाम शाहिस्ता प्रवीन, इंजीनियर राकेश सोनकर, कन्हैया लाल, लोधी गोविंद निषाद, पप्पू यादव, राशिद अहमद, नगर पंचायत रुपईडीहा के कासिम खां, शब्बीर अहमद, अतहर हुसैन और जिशान हाशमी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Politics
बन्धन मैरिज लॉन नानपारा में विधानसभा नानपारा की बैठक आयोजित*