24 Oct 2026, Saturday | AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
Breaking News
• पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
State

नक्शे के विपरीत सरकारी नाली निर्माण का आरोप, समाधान दिवस में शिकायत राजस्व अभिलेखों के अनुसार नाली निर्माण कराने की मांग सिधौली (सीतापुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर मजरा जयपालपुर निवासी त्रिवेणी प्रसाद पुत्र दौलत ने सरकारी नाली के निर्माण को लेक

अबैध निर्माण
  1. नक्शे के विपरीत सरकारी नाली निर्माण का आरोप, समाधान दिवस में शिकायत
राजस्व अभिलेखों के अनुसार नाली निर्माण कराने की मांग
सिधौली (सीतापुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर मजरा जयपालपुर निवासी त्रिवेणी प्रसाद पुत्र दौलत ने सरकारी नाली के निर्माण को लेकर समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 807 में दर्ज सरकारी नाली का निर्माण राजस्व अभिलेख एवं नक्शे के विपरीत कराया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नाली का निर्माण अभिलेखों के अनुसार कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार सरकारी नाली गाटा संख्या 807 की राजस्व टीम द्वारा जनवरी माह में पैमाइश कर मौके पर निशानदेही की गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद 17 जून 2026 को ग्राम प्रधान नंदराम यादव द्वारा जेसीबी लगाकर कथित रूप से नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य कराया जाने लगा।
त्रिवेणी प्रसाद का कहना है कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण को लेकर आपत्ति जताई और पूर्व में की गई निशानदेही के अनुसार कार्य कराने की बात कही। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों से उनका विवाद हो गया तथा प्रधान की ओर से मुकदमा दर्ज कराने की बात कही गई।
शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की राजस्व अभिलेखों, नक्शे और मौके की स्थिति के आधार पर जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निर्माण नक्शे के विपरीत पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए और नाली का निर्माण निर्धारित स्थान पर कराया जाए।
शिकायतकर्ता ने पांच सितंबर 2026 को समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मामले के निष्पक्ष निस्तारण की मांग की है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों की जांच और मौके की वास्तविक स्थिति के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्टर – विनोद कुमार | सिधौली, सीतापुर