24 Oct 2026, Saturday | AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
Breaking News
• पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Crime

गोरखपुर मल्टीलेवल पार्किंग विवाद में 2 गिरफ्तारः बैंक मैनेजर से मारपीट का आरोप, संचालक को नोटिस; लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी*

आरोप
  1. *गोरखपुर मल्टीलेवल पार्किंग विवाद में 2 गिरफ्तारः बैंक मैनेजर से मारपीट का आरोप, संचालक को नोटिस; लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी*
  2. गोरखपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में यूनियन बैंक के मैनेजर और पार्किंग कर्मचारियों के बीच विवाद में कैंट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर शांति भंग का चालान किया गया है। वहीं नगर निगम की ओर पार्किंग संचालक को भी नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है।
निगम का कहना है कि पांच दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर पार्किंग का लाइंसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोला के बरहज निवासी शनि कुमार और शैलेश कुमार के रूप में हुई। अन्य की तलाश और आगे की कार्रवाई जारी है।
जानिए पूरा मामला...
बैंक मैनेजर मनीष सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वे गोलघर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क करते थे। उनके पास दो गाड़ियां हैं। उनमें से एक का महीने का पास बनवाए थे। हालांकि ठेकेदार से उनकी आपसी बातचीत हो गई है कि दोनों गाड़ियों में से किसी एक को खड़ी कर सकते थे।
मैनेजर ने बताया कि लगभग दो महीने से ऐसे ही चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से वहां के कर्मचारी आए दिन उनसे इस बात को लेकर विवाद करते थे। जब भी ठेकेदार वहां मौजूद नहीं होते मैनेजर को पास के लिए परेशान किया जाता था।मंगलवार रात को भी हुआ था विवाद
उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को भी इसी बात को लेकर बहस हुई। हालांकि ठेकेदार ने पहुंच कर मामला शांत कराया। उसके बाद बुधवार की सुबह जब पार्किंग पहुंचे तो फिर इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। कर्मचारियों ने गाली- गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत
कराया।
मैनेजर पर गाली देने का आरोप
वहीं ठेकेदार अन्नू सिंह ने बताया कि किसी भी एक गाड़ी को पार्क करने की बात आपस में हुई थी। इसकी जानकरी हमारे कर्मचारी को नहीं थी। इसलिए आज सुबह अपना काम करते हुए उसने अंक मैनेजर से पास के बारे में पूछा। उसने कहा कि जिस कार के नाम से पर्ची बनेगी उसकी को पार्क कर सकते हैं। इसपर मैनेजर कर्मचारी को गाली देने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने अपने बचाव के लिए प्रयास किया।
4 अज्ञात के खिलाफ FIR हुआ था
कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद के बाद पीड़ित के तहरीर पर 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया था। CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनपर शांति भंग का चालान भी किया गया। अन्य की तलाश और आगे की कार्रवाई जारी है।