23 Oct 2026, Friday | AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
Breaking News
• पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Education

इधर स्टूडेंट्स से संवाद, उधर दिल्ली यूनिवर्सिटी में हार: राहुल गांधी की रणनीति पर उठे सवाल

इधर स्टूडेंट्स से संवाद, उधर दिल्ली यूनिवर्सिटी में हार: राहुल गांधी की रणनीति पर उठे सवाल
शनिवार की शाम हाफ़ बाजू की काली पोलो टी-शर्ट, ब्राउन शूज़ और ग्रे पैंट पहनकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर में हुए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हुए.
राहुल गांधी ने छात्र-छात्राओं का अभिवादन स्वीकार करने के तुरंत बाद कहा कि वो इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम कर चुके हैं.
हर कार्यक्रम का एक विषय होता है और आज का विषय है, 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स'.
राहुल गांधी ने जैसे ही यह कहा, वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने उनका अभिवादन किया. युवाओं का यह जोश भले ही राहुल गांधी और कांग्रेस को नई उम्मीद दिखा रहा हो, मगर उससे ठीक पहले दिल्ली छात्रसंघ (डीयू छात्रसंघ) चुनाव के नतीजे कहीं से भी कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं थे.
उन्होंने छात्र और 'अंधभक्त' की तुलना करते हुए कहा कि छात्र जिज्ञासु और निडर होता है, जबकि 'अंधभक्त' सवाल नहीं पूछता.
उन्होंने कहा कि मौजूदा सिस्टम को छात्र नहीं, 'अंधभक्त' चाहिए.
राहुल गांधी ने कहा कि छात्र पूछता है कि शिक्षण संस्थानों की स्थिति क्यों ख़राब हुई, बुनियादी ढांचा क्यों टूटा और प्रश्नपत्र क्यों लीक हो रहे हैं. उनकी इस बात पर युवाओं ने ताली बजाकर और शोर मचाकर उनका समर्थन भी किया.