24 Oct 2026, Saturday | AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़
• पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
State

*ब्लॉक मुख्यालय पर जन सेवा शिविर का किया गया आयोजन* अब तक न्याय/विनय शुक्ला कमलापुर सीतापुर 👉 जनसेवा शिविर में व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, बीडीओ व सीएचसी अधीक्षक को दिए सख्त निर्देश सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड मुख्यालय में आयोजित जनसेव

विनय शुक्ला की विशेष रिपोर्ट
  1. *ब्लॉक मुख्यालय पर जन सेवा शिविर का किया गया आयोजन*
अब तक न्याय/विनय शुक्ला 

कमलापुर सीतापुर
👉 जनसेवा शिविर में व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, बीडीओ व सीएचसी अधीक्षक को दिए सख्त निर्देश

सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड मुख्यालय में आयोजित जनसेवा शिविर में कम संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी और स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर की गैरमौजूदगी ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। निरीक्षण के दौरान दोनों स्थिति सामने आने पर बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ राकेश श्रीवास्तव को ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, जबकि स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर नहीं मिलने पर सीएचसी कसमंडा के चिकित्सा अधीक्षक सुनील यादव से जवाब तलब कियाविधायक ने कहा कि जनसेवा शिविर का उद्देश्य पात्र ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। ऐसे में ग्रामीणों की पर्याप्त भागीदारी और संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।इसके बाद विधायक ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी कराए।अन्नप्राशन और गोद भराई में पोषण का संदेश विधायक ने अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जोर देते हुए पात्र महिलाओं और बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। इस मौके पर मुक्तिधाम की समस्या भी उठीकिसान मोर्चा जिला मंत्री रवि तिवारी ने महोली पंचायत क्षेत्र में मुक्तिधाम से जुड़ी समस्या विधायक के सामने रखी। विधायक ने बीडीओ कसमंडा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए समाधान का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर बाजपेई, पंकज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्र, गन्ना चेयर प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश पांडेय, बीपीएम कोहिनूर सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा, मनोज दीक्षित, संजय पांडेय सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।