08 Nov 2026, Sunday | AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
Breaking News
• कानपुर में मकान की छत गिरने से तीन की दर्दनाक मौत • लोकतंत्र के मंदिर में राजतंत्र का प्रतीक 'सेंगोल' स्थापित करने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की रैली कैसे निकाल सकते हैं? • पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार • दीपावली धमाका ऑफर! दीपावली धमाका ऑफर!! • रामनगर कलां पंचायत में जंगली जानवर का आतंक, घर के पास से गाय को बनाया निवाला; ग्रामीणों में दहशत* • अमेठी में पुलिस मुठभेड़ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार • कानपुर में मकान की छत गिरने से तीन की दर्दनाक मौत • लोकतंत्र के मंदिर में राजतंत्र का प्रतीक 'सेंगोल' स्थापित करने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की रैली कैसे निकाल सकते हैं? • पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार • दीपावली धमाका ऑफर! दीपावली धमाका ऑफर!! • रामनगर कलां पंचायत में जंगली जानवर का आतंक, घर के पास से गाय को बनाया निवाला; ग्रामीणों में दहशत* • अमेठी में पुलिस मुठभेड़ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Sports

सीतापुर में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया हुनर

ब्यूरोचीफ
सीतापुर में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया हुनर
लोक नृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, पेंटिंग और नुक्कड़ नाटक में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
बृजेश मिश्रा | ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर।
सीतापुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, सीतापुर में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक नृत्य समूह, लोकगीत समूह, कविता लेखन, पेंटिंग और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी तथा सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ओमप्रकाश सिंघानिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिताओं में विजेताओं ने हासिल किए स्थान
पेंटिंग प्रतियोगिता में आकृति दीक्षित ने प्रथम, हिया श्री ने द्वितीय और श्रेया रॉय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य समूह प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की टीम प्रथम तथा सेक्रेड हार्ट की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
लोकगीत समूह प्रतियोगिता में यशोदा कन्या पीजी कॉलेज की टीम ने प्रथम और सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में विदुषी प्रथम, अमन कुमार त्रिपाठी द्वितीय और आशुतोष कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में आरएमपी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विजेताओं को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम का संचालन राज शर्मा ने किया। समापन समारोह में एडीएम (न्यायिक) खालिद अंजुम, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार तथा सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्याम जी यादव, आशीष पांडे, नम्रता श्रीवास्तव, मोहम्मद रऊफ, अनमोल सिंह, शबाना खातून, प्रशांत वर्मा, सुरभि श्री ओझा सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।
बृजेश मिश्राब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर