08 Nov 2026, Sunday | AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़
• कानपुर में मकान की छत गिरने से तीन की दर्दनाक मौत • लोकतंत्र के मंदिर में राजतंत्र का प्रतीक 'सेंगोल' स्थापित करने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की रैली कैसे निकाल सकते हैं? • पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार • दीपावली धमाका ऑफर! दीपावली धमाका ऑफर!! • रामनगर कलां पंचायत में जंगली जानवर का आतंक, घर के पास से गाय को बनाया निवाला; ग्रामीणों में दहशत* • अमेठी में पुलिस मुठभेड़ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार • कानपुर में मकान की छत गिरने से तीन की दर्दनाक मौत • लोकतंत्र के मंदिर में राजतंत्र का प्रतीक 'सेंगोल' स्थापित करने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की रैली कैसे निकाल सकते हैं? • पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार • दीपावली धमाका ऑफर! दीपावली धमाका ऑफर!! • रामनगर कलां पंचायत में जंगली जानवर का आतंक, घर के पास से गाय को बनाया निवाला; ग्रामीणों में दहशत* • अमेठी में पुलिस मुठभेड़ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
State

अमेठी में पुलिस मुठभेड़ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

ब्यूरोचीफ
अमेठी में पुलिस मुठभेड़ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
अनुराग सागर अब तक न्याय

अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश वकील उर्फ सेनापति के पैर में गोली लगी पुलिस ने उसके भाई चांद को भी गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक दोनों स्प्लेंडर बाइक से चोरी की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे घायल वकील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामला कुकहा रामपुर गांव के पास का है पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 15 दिन पहले शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के चार घरों में चोरी करने वाले बदमाश स्प्लेंडर बाइक से निकले हैं पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में वकील उर्फ सेनापति के पैर में गोली लगी इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके भाई चांद को गिरफ्तार कर लिया तलाशी के दौरान पुलिस को तमंचा जिंदा कारतूस सोने चांदी के जेवर और स्प्लेंडर बाइक मिली वकील अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के इटौजा गांव का रहने वाला है पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में 32 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं वह अपने साथियों के साथ अमेठी अयोध्या और लखनऊ समेत कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम बाजार शुकुल पुलिस और इन्हौना पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद थीं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो मुठभेड़ हो गई जवाबी कार्रवाई में वकील उर्फ सेनापति के पैर में गोली लगी उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है एएसपी के मुताबिक वकील ने 15 दिन पहले अपने साथियों के साथ शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में चोरी की चार बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है