08 Nov 2026, Sunday | AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़
• कानपुर में मकान की छत गिरने से तीन की दर्दनाक मौत • लोकतंत्र के मंदिर में राजतंत्र का प्रतीक 'सेंगोल' स्थापित करने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की रैली कैसे निकाल सकते हैं? • पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार • दीपावली धमाका ऑफर! दीपावली धमाका ऑफर!! • रामनगर कलां पंचायत में जंगली जानवर का आतंक, घर के पास से गाय को बनाया निवाला; ग्रामीणों में दहशत* • अमेठी में पुलिस मुठभेड़ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार • कानपुर में मकान की छत गिरने से तीन की दर्दनाक मौत • लोकतंत्र के मंदिर में राजतंत्र का प्रतीक 'सेंगोल' स्थापित करने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की रैली कैसे निकाल सकते हैं? • पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार • दीपावली धमाका ऑफर! दीपावली धमाका ऑफर!! • रामनगर कलां पंचायत में जंगली जानवर का आतंक, घर के पास से गाय को बनाया निवाला; ग्रामीणों में दहशत* • अमेठी में पुलिस मुठभेड़ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Crime

पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार

ब्यूरोचीफ
*पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार*
*इलेक्ट्रॉनिक तराजू और भारतीय-नेपाली मुद्रा भी मिली, NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज*
*रिपोर्टः अदहम खान अब तक न्याय जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच* 
*बहराइच, 4 नवंबर।* जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीपुर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने ग्राम सोहनी बलईगांव में चेकिंग के दौरान एक महिला को 32.17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान सरिता देवी पत्नी बेचलाल उर्फ रामू (45), निवासी सोहनी बलईगांव, थाना मोतीपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 32.17 ग्राम स्मैक, एक सिल्वर रंग का इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 8,910 रुपये भारतीय मुद्रा और 45 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुए।
इस मामले में थाना मोतीपुर में मु0अ0सं0 486/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्ता को न्यायालय बहराइच भेजा गया।
कार्यवाही में शामिल टीम: प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़, उपनिरीक्षक अजय कुशवाहा, कांस्टेबल अनुराग सिंह, सूरज गौड़, महिला कांस्टेबल पुष्पा यादव, शिखा वर्मा तथा 59वीं वाहिनी SSB बलईगांव की टीम शामिल रही।