माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा दोनों बदमाशों को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया।
दिनांक 15.09.2026 से 14.09.2027 तक जिला बालोद सहित निर्धारित जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने का आदेश।
विस्तृत विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र के गुंडा बदमाशों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
1. गुंडा बदमाश युवराज तम्बोली
नाम: युवराज तम्बोलीपिता: अशोक तम्बोलीउम्र: 39 वर्षनिवासी: स्कूल पारा, गुण्डरदेहीथाना: गुण्डरदेहीजिला: बालोद
युवराज तम्बोली वर्ष 2012 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना गुण्डरदेही में कुल 22 अपराध दर्ज हैं। उसके आपराधिक कृत्यों में सुधार लाने के उद्देश्य से पूर्व में लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, इसके बावजूद उसके आचरण में अपेक्षित सुधार नहीं आया तथा वह लगातार क्षेत्र में आमजन को परेशान करता रहा।
2. निगरानी बदमाश कोमेश्वर उर्फ कोमू निषाद
नाम: कोमेश्वर उर्फ कोमू निषादपिता: लीलाधर निषादउम्र: 24 वर्षनिवासी: वार्ड क्रमांक 13, गुण्डरदेहीथाना: गुण्डरदेहीजिला: बालोद
कोमेश्वर उर्फ कोमू निषाद वर्ष 2018 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना गुण्डरदेही में कुल 11 अपराध दर्ज हैं। उसके आपराधिक कृत्यों में सुधार लाने के लिए लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, किंतु उसके आचरण में सुधार नहीं आया और वह क्षेत्र में आमजन को परेशान करता रहा।
जिला बदर की कार्रवाई
दोनों बदमाशों की लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से माननीय कलेक्टर महोदय, जिला बालोद द्वारा दोनों बदमाशों को एक वर्ष की अवधि अर्थात दिनांक 15.09.2026 से 14.09.2027 तक जिला बदर किए जाने का आदेश जारी किया गया है।
दोनों बदमाशों को निम्न जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने का आदेश दिया गया है—
जिला बदर अवधि के दौरान उक्त बदमाशों का प्रतिबंधित जिलों की सीमा में प्रवेश आदेश का उल्लंघन माना जाएगा, जिस पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बालोद पुलिस की आमजन से अपील
यदि उपरोक्त दोनों जिला बदर बदमाशों को जिला बालोद, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव, कांकेर अथवा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की सीमा में कहीं भी देखा जाता है, तो बिना विलंब के इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें।
Crime
थाना गुण्डरदेही पुलिस द्वारा क्षेत्र में अशांति एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गुंडा बदमाशों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई