गरीब की जमीन पर पड़ोसी दबंग कर रहे कब्जा महसी, बहराइच। दबंग माफियाओं के विरुद्ध योगी सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी रसूखदार लोग सीधे-सादे व गरीब लोगों की जमीन पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गत शनिवार को हरदी थाना क्षेत्र के मुन्नीलाल पुरवा से जुड़ा तहसील दिवस में सामने आया। यहां की निवासिनी बुजुर्ग शांति देवी पत्नी राजित राम ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल को पत्र देकर रोते हुए बताया कि करीब पांच माह पूर्व से पड़ोसी दबंग ने सहन की जमीन पर कब्जे के उद्देश्य से घूर लगा दिया है। उस पर बच्चों का मल-मूत्र भी डालते हैं, मना करने पर धमकी दे रहे हैं। पंचायत भी विपक्षियों ने ठुकरा दी है, लोगों ने हरदी एसओ आलोक सिंह को मामले से अवगत कराया। जिस पर एसओ श्री सिंह ने विपक्षी महिला गीता को थाने में फटकारते हुए सुलह कर लेने की हिदायत दी, फिर भी वह मानने को तैयार नहीं हैं। पक्ष-विपक्ष के बीच सीमांकन के रूप में ईंट की दीवार भी खड़ी है। हालांकि एसडीएम ने पत्र के अतिरिक्त फोन पर भी विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को निर्देशित किया है।
चित्र परिचयः-फोटो 11 बीआरएच 01 में है।टीएससीटी ने दिवंगत शिक्षक के आवास पहुंच कर किया स्थलीय निरीक्षणआगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगाबहराइच। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के प्रांतीय अध्यक्ष/संस्थापक विवेकानंद द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में जिला संयोजक पंकज प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम की जिला इकाई द्वारा बीते 18 जुलाई 2025 को दिवंगत हुए शिक्षक स्व. विजय मिश्रा के आवास जनपद फर्रुखाबाद पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्व विजय मिश्रा जनपद बहराइच के विकास खंड फखरपुर के प्राथमिक विद्यालय पहिया में कार्यरत थे। जिनका निधन बहराइच से घर जाते समय विगत 18 जुलाई 2025 को अचानक हार्ट अटैक के चलते हो गया था। स्थलीय निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य दिवंगत शिक्षक के आश्रित परिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम की सहयोगात्मक व्यवस्था से जोड़ते हुए नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को गति प्रदान करना है। इसी क्रम में 15 नवम्बर से 25 नवम्बर तक आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के नॉमिनी को पूरे प्रदेश के टीएससीटी सदस्यों द्वारा उनके खाते में सहयोग प्रदान किया जाएगा। आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा। इस अवसर पर जिला संयोजक पंकज प्रकाश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, ब्लॉक संयोजक फखरपुर अखिलेश कुमार मौर्य, टीएससीटी के सक्रिय सदस्य यदुवीर सिंह, जिला टीम फर्रुखाबाद से जिला संयोजक सुजीत कुमार, जिला प्रवक्ता संजेश कुमार उपस्थित रहे।
नाले में मिला युवक का शवबहराइच। थाना पयागपुर के भूपगंज बाजार में मामराज इंटर कॉलेज बघेल तालाब रोड के नाले में युवक का शव मिला। युवक की पहचान कमलेश यादव निवासी सापलूपुरवा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
चित्र परिचयः-फोटो 11 बीआरएच 02 में है।एसएसबी और नेपाली एपीएफ जवानों ने मिलकर मनाई दीपावलीभारत-नेपाल सीमा पर मिठाई और पटाखे देकर दी शुभकामनाएंरुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर दीपावली पर्व के अवसर पर दोनों देशों के बीच आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसबी और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के जवानों ने मिलजुलकर दीपावली मनाई। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद पांडे ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच वर्षों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए दीपावली के अवसर पर यह पहल की गई। रुपईडीहा सीमा चौकी पर तैनात सहायक कमांडेंट अमित कटियार, अभिषेक कुमार तथा इंस्पेक्टर अभिषेक त्रिपाठी ने नेपाली सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को पटाखे और मिठाइयां भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं रुपईडीहा थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने भी नेपाली एपीएफ के अधिकारियों को अंगवस्त्र, दुशाला और मिठाइयां भेंटकर सम्मानित किया तथा पर्व की बधाई दी।
फार्म-6 की एक से अधिक प्रविष्टियों को रोकने के संदर्भ में जन सुविधा केन्द्रों के संचालकों को दिशा निर्देश जारीबहराइच। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने हेतु पात्र नागरिकों द्वारा ऑफलाइन के अतिरिक्त ऑनलाइन माध्यमों से भी आवेदन किया जाता है। ऐसा संज्ञान में आया है कि आवेदकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अथवा जन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से फार्म-6 जमा करने पर मोबाइल नम्बर पर रेफरेन्स नम्बर की सूचना प्राप्त न होने की दशा में एक से अधिक बार आवेदन कर दिया जाता है, जिसके कारण एक से अधिक प्रविष्टियों की समस्या उत्पन्न हो रही है। यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि पात्र नागरिकों द्वारा स्वयं अथवा जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भरे जाने वाले फार्म-6 की एक से अधिक प्रविष्टियों को रोकने के संदर्भ में मानक संचालन प्रक्रिया के तहत आयोग द्वारा जन सुविधा केन्द्रों के संचालकों हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। फार्म-6 भरते समय फार्म पर आवेदक अथवा उसके संबंधी का मोबाइल नम्बर अंकित किया जा सकता है। फार्म में दिया गया मोबाइल नम्बर इलेक्टर डाटा में ईपिक आई.डी. के साथ लिंक हो जाता है। फार्म-6 का फाईनल सबमिशन ई-साइन के बाद होता है एवं ई-साइन होने के पश्चात ही फार्म का रेफरेंस नम्बर जनरेट होता है। ई-साइन हेतु आवेदक द्वारा अपना आधार नम्बर देने के पश्चात आधार लिंक मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त होता है। ओटीपी डालने पर ई-साइन सफलतापूर्वक कम्पलीट हो जाता है।
पेंशनर्स ऐप के माध्यम से दाखिल कर सकते हैं अपना डिजिटल प्रमाण पत्रजीवन प्रमाण पत्र के लिए अब पेंशनरों को नहीं करनी पड़ेगी अन्यत्र भागदौड़एक वर्ष में किसी भी माह में दाखिल कर सकेंगे जीवित प्रमाण पत्रपेंशनर्स इस सुविधा का उठाएं लाभ, ऑनलाइन डिजिटल प्रमाण पत्र दाखिल करने हेतु ऐप का करें उपयोगबहराइच। वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण ने बताया कि पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र आनलाइन जमा करने हेतु वेबसाइट विकसित की गई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि ऐसे पेंशनर्स या पारिवारिक पेंशनर्स जो अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में प्रस्तुत नहीं कर सके हैं, वे अपना जीवित प्रमाण पत्र जीवनप्रमाण डाट जीओवी डाट इन वेबसाइट के माध्यम से अपना बैंक खाता संख्या, पीपीओ संख्या एवं आधार नंबर फीड कराकर जीवन प्रमाण पत्र एप्लिकेशन से जमा कर सकते हैं अथवा अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से क्रमशः आधार फेस आरडी, फेस इंस्टॉल तथा पुनः प्ले स्टोर से ही जीवन प्रमाण पत्र इंस्टॉल कर ओपन कर अपना जीवन प्रमाण पत्र कोषागार बहराइच में प्रेषित कर सकते हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि यह प्रमाण पत्र वर्ष में एक बार किसी भी माह में जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र उमंग ऐप के माध्यम से भी बायोमेट्रिक्स वेरिफिकेशन के साथ जमा किये जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोषागार आने की अनिवार्यता नहीं होगी। यदि पेंशनर्स को अपना पीपीओ नंबर ज्ञात नहीं है तो कोषवानी डाट यूपी डाट एनआईसी डाट इन वेबसाइट के माध्यम से अपने खाता संख्या का विवरण भरकर पेंशन पेमेंट/पीपीओ नंबर ज्ञात कर सकते हैं।
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम में हुआ संशोधन17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक प्राप्त किये जाएंगे दावे व आपत्तियांबहराइच। अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समयसारिणी का निर्धारण कर दिया गया है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन का कार्य 02 नवम्बर से प्रारम्भ हो गया है। निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन 17 नवम्बर को होगा तथा दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक होगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसम्बर तक किया जायेगा तथा 04 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। 13 नवम्बर को आयोजित होगा रोजगार मेलानिजी क्षेेत्र की 20 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियां होगी शामिल बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोडने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय बहराइच द्वारा 13 नवम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से शान्ती देवी सुभाष चंद्र सुशांत पी जी कॉलेज सुभाष नगर चाक़ूजोत में विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल की अध्यक्षता में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेंले का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 20 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
Crime
गरीब की जमीन पर पड़ोसी दबंग कर रहे कब्जा @बहराइच की बडी खबर#दिन भर की खबर@देखे ab tak nyay