11 Nov 2026, Wednesday | AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
Breaking News
• राजेश कुमार सिद्धार्थ* - 152 विधानसभा *सिधौली* में क्या हैं? • खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर एक की हत्या; कई घायल, गांव में मचा हड़कंप।* • कानपुर में मकान की छत गिरने से तीन की दर्दनाक मौत • लोकतंत्र के मंदिर में राजतंत्र का प्रतीक 'सेंगोल' स्थापित करने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की रैली कैसे निकाल सकते हैं? • पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार • दीपावली धमाका ऑफर! दीपावली धमाका ऑफर!! • राजेश कुमार सिद्धार्थ* - 152 विधानसभा *सिधौली* में क्या हैं? • खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर एक की हत्या; कई घायल, गांव में मचा हड़कंप।* • कानपुर में मकान की छत गिरने से तीन की दर्दनाक मौत • लोकतंत्र के मंदिर में राजतंत्र का प्रतीक 'सेंगोल' स्थापित करने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की रैली कैसे निकाल सकते हैं? • पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार • दीपावली धमाका ऑफर! दीपावली धमाका ऑफर!!
Crime

खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर एक की हत्या; कई घायल, गांव में मचा हड़कंप।*

ब्यूरोचीफ
*खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर एक की हत्या; कई घायल, गांव में मचा हड़कंप।*
*सुरेश यादव बहराइच:-* रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकना के मुराउन पुरवा गांव में खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच पुरानी जमीनी रंजिश ने सोमवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस हिंसक मारपीट में साबित अली की मौत हो गई, जबकि ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं मां साइफर का मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज चल रहा है।बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में साहिमुल, जुनाब इशरत, रियाज, अशरफ और सूफियान समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रामगांव दिवाकर तिवारी,चौकी इंचार्ज गम्भीरवा राणा राज सिंह,अपने दल बल पुलिस कर्मियों संग घटना स्थल पर पहुचकर शांति व्यवस्था कायम कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रामगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की जा रही है।