25 Oct 2026, Sunday | AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़
• पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Religion

कजरी तीज पर डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था परखी:पांडवकालीन बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर और सरयू घाट पर भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश

कजरी तीज पर डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था परखी:पांडवकालीन बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर और सरयू घाट पर भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश
बहराइच में कजरी तीज पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार दोपहर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पांडवकालीन बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर और भग्गड़वा चौकी के पास स्थित सरयू घाट, मंदिर और तालाब परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, एसडीएम पयागपुर संजय पांडेय, सीओ पयागपुर हर्षिता तिवारी और तहसीलदार अंबिका चौधरी समेत स्थानीय थाना प्रभारी और खंड विकास अधिकारी मौजूद थे। डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर, घाट और तालाब क्षेत्र में प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था देखी।

पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सही रखी जाए। जरूरत के हिसाब से पार्किंग स्थल बनाए जाएं और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था पहले से तैयार रहे। संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के भी आदेश दिए गए।

घाट और तालाब क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सबसे ज्यादा अहमियत देने और खास सावधानी बरतने को कहा गया। भीड़ बढ़ने पर भीड़ को अच्छे से संभालने और किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।