नवीनतम समाचार

इधर स्टूडेंट्स से संवाद, उधर दिल्ली यूनिवर्सिटी में हार: राहुल गांधी की रणनीति पर उठे सवाल

इधर स्टूडेंट्स से संवाद, उधर दिल्ली यूनिवर्सिटी में हार: राहुल गांधी की रणनीति पर उठे सवाल

शनिवार की शाम हाफ़ बाजू की काली पोलो टी-शर्ट, ब्राउन शूज़ और ग्रे पैंट पहनकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर में हुए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हुए. राहुल गांधी ने छात्र-छात्राओं का अभिवादन स्वीकार करने के तुरंत बाद कहा कि वो इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम कर चुके हैं. हर कार्यक्रम का एक विषय होता है और आज का विषय है, 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स'. राहुल गांधी ने जैसे ही यह कहा, वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने उनका अभिवादन किया

20 Sep 2026, 10:36