24 Oct 2026, Saturday | AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़
• पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, सच्चाई पर हमले बंद करो! • पत्रकार की हत्या पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी की मांग • राजस्व लेखपाल की कार्यशैली पर उठे सवाल, किसान मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी • बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे* • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया • कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन में हंगामे का आरोप, भाजपा-आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Weather

सीतापुर में बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

ब्यूरोचीफ
  1. सीतापुर में बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
पेड़ गिरने से कई मार्गों पर यातायात बाधित, धान-गन्ने की फसल को भारी नुकसान की आशंका
सीतापुर। जनपद में लगातार 48 घंटे से हो रही तेज बारिश और हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जिले के महोली, मिश्रिख, नैमिष, कमलापुर, सिधौली, अटरिया, कंदुनी और महमूदाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया। तेज हवा के साथ पेड़ गिरने से कई मार्गों पर यातायात भी बाधित रहा।
महोली से संवाददाता प्रद्युम्न सिंह के अनुसार लगातार बारिश के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। खेतों में पानी भरने और तेज हवाओं के कारण धान तथा गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। किसान फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
मिश्रिख से बृजेश मिश्रा ने बताया कि तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण मिश्रिख और नैमिष क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की है। मिश्रिख-मछरेहटा-हरदोई रोड पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा।
कमलापुर से विनय शुक्ला ने बताया कि लगातार बारिश से किसानों को भारी नुकसान की चिंता है। कई स्थानों पर गन्ने की फसल गिर गई है और धान की फसल भी प्रभावित हुई है। मास्टरबाग-कमलापुर मार्ग पर पेड़ गिरने से करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मास्टरबाग, कमलापुर, सिधौली, अटरिया और कंदुनी में बाजार एवं सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही।
वहीं महमूदाबाद से सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कस्बे में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। कई मोहल्लों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
किसानों को राहत और नुकसान के आकलन की मांग
लगातार बारिश से प्रभावित किसान अब प्रशासन की ओर देख रहे हैं। किसानों की मांग है कि बारिश थमने के बाद खेतों में हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए और नियमानुसार पात्र प्रभावित किसानों को सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन द्वारा वास्तविक नुकसान का आकलन किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
बारिश के बीच जनपद में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि यदि फसल नुकसान का समय पर आकलन और नियमानुसार राहत नहीं मिली तो इसका राजनीतिक असर पड़ सकता है। हालांकि, इसका वास्तविक प्रभाव क्या होगा, यह आने वाला समय ही बताएगा।
अब तक न्याय समाचार पत्र — सीतापुर संवाददाता नेटवर्क