Business
*ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ने किया शुभारंभ
*ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ने किया शुभारंभ*
नानपारा, बहराइच। नानपारा नगर में बेचेलाल ऑटो सेल्स के नए प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेउद्घाटन के दौरान ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में नए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की शुरुआत से स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत, ईमानदारी और बेहतर ग्राहक सेवा के साथ कोई भी व्यवसाय सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता हैइस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बेचेलाल ऑटो सेल्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की प्रतिष्ठान के संचालक बेचेलाल जयसवाल ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।उद्घाटन समारोह में क्षेत्र संजय सिंह, बुद्धिमान सिंह, विश्वनाथ श्रीवास्तव, लोधी जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।