09 Oct 2026, Friday | AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़
• अन्नपूर्णा भवन निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, दीवार और पिलर ढहने से उठे सवाल* • बन्धन मैरिज लॉन नानपारा में विधानसभा नानपारा की बैठक आयोजित* • मानवाधिकार व किशोर अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी : पुष्पेंद्र सिंह गिल* • *ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ने किया शुभारंभ • 24 घंटे में ताऊ की हत्या का खुलासा, नशे के लिए पैसे न मिलने पर सूजे से गोदा • जिलाधिकारी की पहल से अनाथ भाई-बहन को मिला मदद का भरोसा • अन्नपूर्णा भवन निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, दीवार और पिलर ढहने से उठे सवाल* • बन्धन मैरिज लॉन नानपारा में विधानसभा नानपारा की बैठक आयोजित* • मानवाधिकार व किशोर अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी : पुष्पेंद्र सिंह गिल* • *ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ने किया शुभारंभ • 24 घंटे में ताऊ की हत्या का खुलासा, नशे के लिए पैसे न मिलने पर सूजे से गोदा • जिलाधिकारी की पहल से अनाथ भाई-बहन को मिला मदद का भरोसा
National

मेरी पार्टी में आ जाएं, दोनों मिलकर बाबा साहब का मिशन पूरा करेंगे… आकाश को आजाद का ऑफर

मेरी पार्टी में आ जाएं, दोनों मिलकर बाबा साहब का मिशन पूरा करेंगे… आकाश को आजाद का ऑफर
उत्तर प्रदेश में इस समय बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती के उत्तराधिकारी को लेकर खूब चर्चा चल रही है. हालांकि मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश और ईशान आनंद को पार्टी में पद न देने की बात साफ कह दी है और कुमारी दीपिका आनंद पर भरोसा दिखाया है. अब इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है. सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का न्योता दे दिया है. उन्होंने कहा कि आकाश आनंद मेरी पार्टी में आ जाएं, हम दोनों मिलकर बाबा साहब का मिशन पूरा करेंगे.


चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि BSP में मेरे लिए दरवाजे बंद हैं, लेकिन आकाश आनंद के लिए दरवाजे खुले हैं. उन्होंने आकाश आनंद को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि हो सकता है मेरे और आकाश के बीच राजनीतिक मतभेद हों, लेकिन मेरे मन में आकाश के लिए कुछ भी बुरा नहीं है. हालांकि ये कोई नई बात नहीं है जब चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का न्योता दिया है. इससे पहले साल 2014 में भी एक इंटरव्यू में उन्होंने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का अनुरोध किया था.
पंचायत सहायकों के प्रदर्शन में बोले आजाद
दरअसल, शनिवार को लखनऊ के इको गार्डन में पंचायत सहायकों के प्रदर्शन में शामिल हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को लेकर ये बातें कही. प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए पंचायत सहायक 5 दिन से मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं. चूंकि तेज धूप हो रही है, ऐसे में धूप से बचने के लिए पंचायत सहायक छाता लेकर प्रदर्शन में पहुंचे.


इसी बीच चंद्रशेखर आजाद भी धरना स्थल पर पहुंचे, जिसके बाद उनके समर्थक उन्हें देखने के लिए पेड़ पर चढ़ गए. इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हमारे भाई किसी की मांग नहीं भरेंगे.