09 Oct 2026, Friday | AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़
• अन्नपूर्णा भवन निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, दीवार और पिलर ढहने से उठे सवाल* • बन्धन मैरिज लॉन नानपारा में विधानसभा नानपारा की बैठक आयोजित* • मानवाधिकार व किशोर अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी : पुष्पेंद्र सिंह गिल* • *ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ने किया शुभारंभ • 24 घंटे में ताऊ की हत्या का खुलासा, नशे के लिए पैसे न मिलने पर सूजे से गोदा • जिलाधिकारी की पहल से अनाथ भाई-बहन को मिला मदद का भरोसा • अन्नपूर्णा भवन निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, दीवार और पिलर ढहने से उठे सवाल* • बन्धन मैरिज लॉन नानपारा में विधानसभा नानपारा की बैठक आयोजित* • मानवाधिकार व किशोर अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी : पुष्पेंद्र सिंह गिल* • *ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ने किया शुभारंभ • 24 घंटे में ताऊ की हत्या का खुलासा, नशे के लिए पैसे न मिलने पर सूजे से गोदा • जिलाधिकारी की पहल से अनाथ भाई-बहन को मिला मदद का भरोसा
Crime

नाबालिग भतीजी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली आरोपी ताई गिरफ्तार..

पुलिस ने किया गिरफ्तार..
नाबालिग भतीजी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली आरोपी ताई गिरफ्तार...
ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी 
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग भतीजी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली आरोपी ताई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।बीती 25 सितम्बर को थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी शशिकांत शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े भाई लक्ष्मीकांत शर्मा और भाभी राजेश्वरी देवी ने उसकी नाबालिग पुत्री पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाया और पुत्री को मोहल्ले, रिश्तेदारों तथा स्कूल में बदनाम करके मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इन दोनों की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पुत्री ने फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा और राजेश्वरी देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की और आरोपियों की तलाश शुरू की। आज कोतवाली पुलिस ने पुवायां पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्ता राजेश्वरी देवी को थाना पुवायां क्षेत्र के ग्राम जेवा रोड पर मोक्षधाम के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता राजेश्वरी देवी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।