09 Oct 2026, Friday | AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़
• अन्नपूर्णा भवन निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, दीवार और पिलर ढहने से उठे सवाल* • बन्धन मैरिज लॉन नानपारा में विधानसभा नानपारा की बैठक आयोजित* • मानवाधिकार व किशोर अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी : पुष्पेंद्र सिंह गिल* • *ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ने किया शुभारंभ • 24 घंटे में ताऊ की हत्या का खुलासा, नशे के लिए पैसे न मिलने पर सूजे से गोदा • जिलाधिकारी की पहल से अनाथ भाई-बहन को मिला मदद का भरोसा • अन्नपूर्णा भवन निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, दीवार और पिलर ढहने से उठे सवाल* • बन्धन मैरिज लॉन नानपारा में विधानसभा नानपारा की बैठक आयोजित* • मानवाधिकार व किशोर अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी : पुष्पेंद्र सिंह गिल* • *ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ने किया शुभारंभ • 24 घंटे में ताऊ की हत्या का खुलासा, नशे के लिए पैसे न मिलने पर सूजे से गोदा • जिलाधिकारी की पहल से अनाथ भाई-बहन को मिला मदद का भरोसा
Religion

जिलाधिकारी की पहल से अनाथ भाई-बहन को मिला मदद का भरोसा

जिलाअधिकारी देवारिया
विनोद शंकर मिश्रा (ब्यूरो, देवरिया)जिलाधिकारी की पहल से अनाथ भाई-बहन को मिला मदद का भरोसादेवरिया। संपूर्ण समाधान दिवस, सलेमपुर में फरियाद लेकर पहुंचे अनाथ भाई-बहन की परेशानी सुनकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल मदद के निर्देश दिए। माता-पिता को खो चुके दोनों बच्चों की स्थिति जानने के बाद जिलाधिकारी ने उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ पढ़ाई में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।ग्राम अहिरौली लाला निवासी स्नेहा सिंघानिया अपने छोटे भाई आदित्य सिंघानिया के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि उनकी मां बबिता देवी की जुलाई 2026 में दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इससे पहले उनके पिता विपिन बिहारी का भी अगस्त 2011 में निधन हो चुका है। माता-पिता के निधन के बाद दोनों भाई-बहन के सामने जीवन और पढ़ाई को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।बच्ची की बात सुनने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के लिए अंत्योदय राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने के साथ ही गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा।इसके अलावा दोनों बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना समेत प्रोबेशन विभाग की अन्य पात्र योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो और भविष्य में उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।स्नेहा ने जिलाधिकारी को यह भी बताया कि उनकी मां की दुर्घटना में मृत्यु के बाद कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिलने वाली पांच लाख रुपये की सहायता राशि अभी तक नहीं मिल पाई है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखते हुए नियमानुसार सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देश के बाद दोनों बच्चों को राशन कार्ड, अंत्योदय कार्ड समेत अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अचानक आई इस मदद से बच्चों को आगे की पढ़ाई जारी रखने और भविष्य संवारने की उम्मीद जगी है।माता-पिता को खो चुके इन बच्चों की परेशानी सुनकर जिलाधिकारी द्वारा जिस तरह तत्काल मदद की पहल की गई, उससे मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। बच्चों और उनके शुभचिंतकों ने जिलाधिकारी के प्रति आभार जताया।